दुनिया

'तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे इजरायल-अमेरिका', ईरान के समर्थन में उतरा रूस, ट्रंप को लगेगी मिर्ची!

Israel-Iran War: रूस ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों की निंदा की। रूस ने एक बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव ईरानी परमाणु कार्यक्रम के बारे में चिंताओं की आड़ में तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं।

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Photo : AP

Israel-Iran War: रूस ने शनिवार को ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमलों की निंदा करते हुए इसे 'संयुक्त राष्ट्र के एक संप्रभु एवं स्वतंत्र सदस्य देश के खिलाफ पूर्व नियोजित और अकारण की गई सशस्त्र आक्रामकता' बताया तथा सैन्य अभियान को तत्काल रोकने और कूटनीति की ओर लौटने की मांग की।

रूस ने ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमलों की निंदा की

रूसी विदेश मंत्रालय ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि वाशिंगटन और तेल अवीव ईरानी परमाणु कार्यक्रम के बारे में चिंताओं की आड़ में तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं। इसने कहा कि हमलों से क्षेत्र में 'मानवीय, आर्थिक और संभवतः रेडियोधर्मी तबाही' का खतरा है तथा अमेरिका और इजराइल पश्चिम एशिया को काबू न किए जा सकने वाले टकराव की ओर धकेलना चाहते हैं।

रूस ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सुरक्षा उपायों के तहत आने वाले परमाणु संयंत्रों पर बमबारी को 'अस्वीकार्य' बताया और कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान में मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। इसने तनाव बढ़ने के लिए पूरी तरह अमेरिका और इज़रायल को जिम्मेदार ठहराया।

ट्रंप ने ईरान के लोगों के साथ दिखाई एकजुटता

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो संदेश जारी किया। इसमें दोनों ने ईरान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई और दावा किया कि दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने के लिए उन्होंने 'प्रिवेंटिव अटैक' किया है। इजरायल ने इसे 'ऑपरेशन लायन्स रोर' का नाम दिया है, तो ईरान ने अपने अभियान को 'एपिक फ्यूरी' बताया है।

इस बीच, आईडीएफ ने 'ऑपरेशन लायन्स रोर की पहली रिपोर्ट' का फुटेज जारी किया। एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी ईरान में लॉन्चरों सहित सैकड़ों सैन्य ठिकानों पर हमले किए जिसमें उसे सफलता भी मिली।

ईरान से पब्लिक टेलीग्राम चैनल पर आ रहे वीडियो और तस्वीरों में भी बड़े हमले रिकॉर्ड हुए हैं। इमारतों के ऊपर धुआं, जमीन पर अफरा-तफरी, और जेट विमानों की आवाज सुनाई दे रही है। इनसे तेहरान पर भी बड़े हमले होने का इशारा मिलता है। वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी आईआरएनए का कहना है कि यूएस-इजरायल हमले में एक स्कूल की 40 छात्राओं की मौत हो गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article