15 साल के लड़के ने रूसी कॉलेज में भारतीयों पर किया हमला, कौन था अटैकर और क्यों लगा रहा था ये नारा? पढ़ें- पूरी जानकारी

Russia Indian Student Hamla: एक टीनएजर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ऊफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस गया और उसने छात्रों पर हमला कर दिया। हमलावर 15 साल का है और उसे बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

Indian Students Under Attack: मॉस्को में भारतीय दूतावास ने शनिवार को पुष्टि की कि रूस के ऊफा शहर में चाकू से हुए हमले में चार भारतीय नागरिक घायल हो गए। न्यूज एजेंसी PTI ने भारतीय मिशन के हवाले से बताया कि रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की एक यूनिवर्सिटी में चाकू से हुए हमले में कम से कम छह लोग घायल हुए, जिनमें भारतीय छात्र भी शामिल थे।

russia (6)

15 साल के लड़के ने रूसी कॉलेज में भारतीयों पर किया हमला

X पर एक पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा, 'ऊफा में हमले की एक दुखद घटना हुई है। चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं।'

End of Feed