यूक्रेन में सहायता केंद्र और शेल्टर पर रूस की भीषण बमबारी, 26 लोगों की मौत; खेरसॉन संघर्षविराम खत्म होते ही फिर भड़की हिंसा

Ukraine Russia War: दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी विमानों ने मानवीय सहायता केंद्र और शेल्टर पर 9 से अधिक गाइडेड बम गिराए, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की मांग की।

Russia Bombs Ukraine Aid Center Komyshuvakha: दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) क्षेत्र स्थित कमिशुवाखा (Komyshuvakha) गांव में रूसी वायुसेना द्वारा किए गए एक विनाशकारी हवाई हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों अन्य घायल और लापता हैं।

यूक्रेन में सहायता केंद्र और शेल्टर पर रूस की भीषण बमबारी, 26 लोगों की मौत; खेरसॉन संघर्षविराम खत्म होते ही फिर भड़की हिंसा

यूक्रेन में सहायता केंद्र और शेल्टर पर रूस की भीषण बमबारी, 26 लोगों की मौत; खेरसॉन संघर्षविराम खत्म होते ही फिर भड़की हिंसा

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूसी लड़ाकू विमानों ने उस स्कूल भवन को निशाना बनाकर कम से कम 9 गाइडेड एरियल बम (KABs/FABs) गिराए, जिसका इस्तेमाल हर सप्ताह स्थानीय नागरिकों को मानवीय सहायता सामग्री बांटने के लिए किया जा रहा था। पहली बमबारी के तुरंत बाद, बचाव और सुरक्षा के लिए पास के शेल्टर में शरण लेने पहुंचे लोगों पर दूसरी बार हमला किया गया।

End of Feed