Ukraine war: यूक्रेन को झुकाकर मानेंगे पुतिन! हॉवित्जर तोप, थर्माइट बम से बरपा रहे कहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 12:00 PM IST

Russia Ukraine war : थर्माइट बम को काफी खतरनाक माना जाता है। यह एक झटके में हड्डियों को जला देता है। यह बम इतना खतरनाक है कि इसके इस्तेमाल को लेकर मानवाधिकार संगठन चेतावनी दे चुके हैं। यह बम तुरंत जान नहीं लेता बल्कि शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है और त्वचा को जला देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रीमिया के पुल पर हमला होने के बाद रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन बौखला गए हैं
  • बीत तीन दिनों से रूस की सेना यूक्रेन के शहरों को निशाना बनाकर हमले कर रही है
  • रूस ने अपने घातक एवं बड़े हथियारों को अब जंग के मैदान में उतार दिया है

Russia Ukraine war : क्रीमिया के पुल पर हमला होने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बौखला गए हैं और यूक्रेन के शहरों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं। बीते तीन दिनों में रूसी की सेना ने यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और बम बरसाते हुए भीषण हमले किए हैं। रूसी हमलों के नए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। इन वीडियो में यूक्रेन की तबाही का भयानक मंजर नजर आया है। रूस ने अब यूक्रेन के निकोपोल शहर को निशाना बनाकर हमला किया है। रिपोर्टों की मानें तो यूक्रेन के शहरों पर थर्माइट बम गिराए जा रहे हैं। गत सोमवार को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित 12 शहरों पर बम बरसाए। रूसी सेना ने यूक्रेन के ऊर्जा, सैन्य एवं नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर मिसाइल गिराए। कई मिसाइलें राजधानी कीव में गिरीं।

काफी खतरनाक होता है थर्माइट बम

थर्माइट बम को काफी खतरनाक माना जाता है। यह एक झटके में हड्डियों को जला देता है। यह बम इतना खतरनाक है कि इसके इस्तेमाल को लेकर मानवाधिकार संगठन चेतावनी दे चुके हैं। यह बम तुरंत जान नहीं लेता बल्कि शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है और त्वचा को जला देता है। इस खतरनाक बम का अंतिम बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी का तानाशाह हिटलर ने किया था। अब यही बम पुतिन के जखीरे से निकला है और यूक्रेन में जलजला ला रहा है। यूक्रेन पर हॉवित्जर एएफयू और ट्यूलिप 2एस4 से लगातार हमले हो रहे हैं। हॉवित्जर काफी शक्तिशाली तोप है। दुश्मन के क्षेत्र में यह भारी नुकसान पहुंचाता है।

End of Feed