दुनिया

ब्रिटेन में लाखों घरों की बिजली गुल कर सकता है रूस, UK ने दी नाटो पर साइबर हमले की चेतावनी

Russia cyber attack against NATO: ब्रिटेन ने कहा है कि यूक्रेन के समर्थन को कमजोर करने के लिए रूस साइबर हमले से लाखों घर की बिजली गुल कर सकता है। वह बिजली ग्रिड को बंद कर सकता है। यह वह गुप्त युद्ध है जो रूस यूक्रेन के साथ लड़ रहा है।

Image

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

Photo : AP

Russia cyber attack against NATO: रूस को लेकर ब्रिटेन ने बड़ा दावा किया है। ब्रिटेन की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन के समर्थन को कमजोर करने के लिए रूस, यूनाइटेड किंगडम और अन्य नाटो सदस्यों पर साइबर हमले करने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह दावा किया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक डची ऑफ लैंकेस्टर के चांसलर पैट मैकफैडेन नाटो की अगले हफ्ते होने वाले एक बैठक में यह जानकारी साझा करेंगे कि क्रेमलिन ब्रिटेन को निशाना बना सकता है और लाखों लोगों की बिजली को गुल कर सकता है।

लैंकेस्टर हाउस में नाटो साइबर डिफेंस कॉन्फ्रेंस के लिए अपने भाषण में मैकफैडेन के इस बात पर जोर देने की उम्मीद है कि रूस अपने जियो-पॉलिटिकल एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पश्चिमी साइबर सुरक्षा, विशेष रूप से यूके की कमजोरियों का फायदा उठाने में संकोच नहीं करेगा। लैंकेस्टर नाटो सदस्यों से अपील करेंगे कि वे खतरे की गंभीरता को कम न आंकें।

लाखों घरों की बिजली गुल कर सकता है रूस

मैकफैडेन ने कहा, साइबर हमले से रूस लाखों घर की बिजली गुल कर सकता है। वह बिजली ग्रिड को बंद कर सकता है। यह वह गुप्त युद्ध है जो रूस यूक्रेन के साथ लड़ रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट मंत्री के रूस की यूनिट 29155 का भी जिक्र अपने भाषण में करने की उम्मीद है। यह एक सैन्य खुफिया इकाई है जिस पर यूके और पूरे यूरोप में पिछले साइबर हमलों को अंजाम देने का आरोप है। मीडिया की खबरों के मुताबिक हाल के हफ्तों में ब्रिटेन में कई काउंसिल पर साइबर हमले हुए - जिनमें से कुछ की जिम्मेदारी कथित रूप से रूस समर्थक हैकिंग ग्रुप ने ली है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article