दुनिया

इधर संघर्ण विराम प्रस्ताव पर चर्चा, उधर रूस-यूक्रेन एक-दूसरे पर कर रहे हवाई हमले; कैसे रुकेगा युद्ध?

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये और दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में 100 से अधिक दुश्मन के ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के 126 ड्रोन को नष्ट कर दिया है, जिनमें से 64 को वोल्गोग्राद क्षेत्र में गिराया गया।

Image

रूस यूक्रेन युद्ध

Photo : AP

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये और दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में 100 से अधिक दुश्मन के ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से यूक्रेन के साथ युद्ध में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण पर चर्चा करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।

तेल रिफाइनरी के पास लगी आग

वोल्गोग्राद क्षेत्रीय गवर्नर आंद्रेई बोचारोव ने पुष्टि की है कि ड्रोन के गिरते मलबे के कारण शहर के क्रास्नोअर्मेस्की जिले में लुकोइल तेल रिफाइनरी के पास आग लग गई। हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, आस-पास के हवाई अड्डों पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

करीब तीन साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से, वोल्गोग्राद रिफाइनरी को कीव की सेनाओं द्वारा कई बार निशाना बनाया गया है, सबसे हाल ही में 15 फरवरी को इसपर ड्रोन से हमला किया गया था।

एक-दूसरे के ड्रोन तबाह करने का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के 126 ड्रोन को नष्ट कर दिया है, जिनमें से 64 को वोल्गोग्राद क्षेत्र में गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि वोरोनिश, बेलगोरोड, ब्रायंस्क, रोस्तोव और कुर्स्क क्षेत्रों में भी ड्रोन को नष्ट किया गया। इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भर में देश पर 178 ड्रोन हमले किए।

उसने बताया कि यह बमबारी शाहिद प्रकार के हमलावर ड्रोन और हवाई सुरक्षा को भ्रमित करने के लिए बनाए गए नकली ड्रोन से किये गए। इनमें से करीब 130 ड्रोन मार गिराए गए, जबकि 38 और ड्रोन अपने लक्ष्य से भटक गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article