‘युद्ध के नियम बदल गए हैं’: ईरान ने अमेरिका को दे दी सीधी चेतावनी, खाड़ी में टैंकर हमलों के बाद गहराया तनाव

ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। तेहरान ने ट्रंप को सीधा संदेश देते हुए कहा कि वॉशिंगटन को अब यह साफ-साफ समझ लेना चाहिए कि उसके खिलाफ युद्ध के नियम बदल चुके हैं।

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों से उपजी जंग की आग हर बीतते दिन के साथ और तेज होती जा रही है। ईरान-अमेरिका के बीच हमलों के कारण खाड़ी में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। तेहरान ने ट्रंप को सीधा संदेश देते हुए कहा कि वॉशिंगटन को अब यह साफ-साफ समझ लेना चाहिए कि उसके खिलाफ युद्ध के नियम बदल चुके हैं। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका पर पहले से ज्यादा तेज, भारी और दर्दनाक पलटवार की चेतावनी भी दी।

अमेरिका-ईरान

अमेरिका-ईरान

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने रविवार को टेलीग्राम पर जारी एक वीडियो में कहा कि अब ईरान के हितों और सुरक्षा के खिलाफ होने वाले किसी भी हमले का जवाब पहले की तुलना में अधिक तेज, भारी और दर्दनाक होगा। उन्होंने अमेरिका से कहा कि उसे यह बात बहुत देर होने से पहले समझ लेनी चाहिए।

End of Feed