दुनिया

हूती विद्रोहियों ने इजरायली डिफेंस सिस्टम को दिया चकमा! तेल अवीव पर दागी रॉकेट; 16 घायल

Yemen Strike: यमन ने इजरायल के तेल अवीव में रॉकेट से हमला किया। इजरायली सेना के मुताबिक, रॉकेट हमले की वजह से 16 लोग घायल हो गए हैं। इसका मतलब साफ है कि इजरायल का डिफेंस सिस्टम हूती विद्रोहियों के रॉकेट को रोक पाने में कामयाब नहीं हुआ तभी तो तेल अवीव में रॉकेट गिरा जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए।

Image

हूतियों ने तेल अवीव पर दागे रॉकेट

Photo : AP

Yemen Strike: यमन ने इजरायल के तेल अवीव में रॉकेट से हमला किया। इजरायली सेना के मुताबिक, रॉकेट हमले की वजह से 16 लोग घायल हो गए हैं। सेना ने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे जब पहला रॉकेट गिरा तो हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इस दौरान 14 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

इसका मतलब साफ है कि इजरायल का डिफेंस सिस्टम हूती विद्रोहियों के रॉकेट को रोक पाने में कामयाब नहीं हुआ तभी तो तेल अवीव में रॉकेट गिरा जिसकी वजह से कई लोग घायल हो गए।

हूतियों का हमला

यह हमला यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना और बंदरगाह शहर होदेदा पर इजरायली हवाई हमले के लगभग दो दिन बाद हुआ है जिसमें कम से कम 9 लोग मारे गए थे। इजरायली हमले हूती हमले की जवाबी कार्रवाई थी जिसमें एक लंबी दूरी की मिसाइल ने इजरायली स्कूल की इमारत को निशाना बनाया था।

इजरायली सेना का कहना है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गाजा में इजरायल हमास युद्ध के दौरान 200 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। हूतियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में जहाजों को निशाना बनाया। उनका कहना है कि जब तक गाजा में युद्ध विराम नहीं हो जाता तब तक ये हमले बंद नहीं होंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article