'इस भारतीय पायलट का नाम याद रखिए', इजराइल में गूंजा स्मित मच्छार का नाम, फ्लाईदुबई हमले के बाद हर तरफ तारीफ

एक के बाद एक वीडियो में कैप्टन के प्रति आभार जताया गया। इजरायल के यूजर्स ने उन्हें बहादुर बताया और लोगों से उनका नाम याद रखने की अपील की। इजरायली कंटेंट क्रिएटर इनाव अविजेमर ने एक वीडियो पोस्ट कर कैप्टन मच्छर और भारत, दोनों का धन्यवाद किया।

Smit Machchhar : फ्लाईदुबई प्लेन की घटना के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित के हौसले की तारीफ करते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जख्मी होने के बावजूद स्मित ने प्लेन को नीचे नहीं गिरने दिया। देश को उन पर गर्व है। स्मित के साहस और बहादुरी की प्रशंसा इजराइल में भी खूब हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ और उनके प्रति अपना आभार जता रहे हैं।

Israel

इजराइल में भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की खूब हो रही तारीफ।

जैसे-जैसे यह जानकारी सामने आई कि मच्छार ने विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल करने के लिए किस तरह संघर्ष किया, ऑनलाइन उनके लिए आभार और सम्मान के संदेशों की बाढ़ आ गई। इजरायली यूजर्स ने कैप्टन को श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो साझा किए। दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के बोइंग 737 मैक्स विमान के कॉकपिट में सह-पायलट ने उन पर हमला कर चाकू से वार किया था, जिसके बाद मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

End of Feed