गाजा युद्ध विराम समझौता के तहत पाचवीं अदला-बदली, 3 इजराइली बंधकों के बदले 183 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई

हमास के तीन कैदियों के छोड़ने के बाद अब इजराइल ने 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है। इजराइल और फिलिस्तीन के बीच यह पांचवीं अदला-बदली है।

इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते के तहत पांचवीं अदला-बदली में यहूदी राष्ट्र ने कुल 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। इससे पहले हमास ने तीन इजरायली बंदियों को मुक्त कर दिया। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की जेल सेवा ने पुष्टि की है कि 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया है।

End of Feed