दुनिया

मैक्सिको में भीषण हादसा, 48 लोगों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, दोनों ड्राइवर समेत 41 की मौत

साउथ मैक्सिको में शनिवार को एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो ड्राइवर और 38 यात्री शामिल हैं। यह ब कैनकन से टबैस्को जा रही रही। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद बस में आग भी लग गई। जिससे बस जलकर राख हो गई।

Image

फाइल फोटो

Mexico Bus Accident: साउथ मैक्सिको में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां सवारियों से भरी एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई। जिससे यह पूरी बस जलकर राख हो गई। आग बुझने के बाद बस के फ्रेम के सिर्फ अवशेष बचे।

कैनकन से टबैस्को जा रही थी बस

मैक्सिको की टबैस्को राज्य सरकार ने एक बयान में इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बस में 48 यात्री सवार थे। यह बस कैनकन से टबैस्को आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 38 यात्रियों और दो ड्राइवरों की जान चली गई। साथ ही ट्रक के चालक की भी मौत हो गई।इस हादसे मृतकों में 38 यात्री और दो ड्राइवर शामिल हैं। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की भी मौत हुई है।

18 मृतकों के शव बरामद

टबैस्को के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से अभी तक 18 मृतकों के ही शव मिले हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि कई लोगों के शवों को बरामद करने का कार्य अभी किया जा रहा है। वहीं टबैस्को की राज्य सरकार ने काह कि रिकवरी का काम जारी है और मृतकों की भी पहचान की जा रही है। टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा किइस हादसे में मृतकों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में अधिकारी जल्द ही अंतिम जानकारी देंगे।

हादसे की वजह पता लगाने के लिए जांच

स्थानीय परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा कि वह बस इस हादसे में मारे गए लोगों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करेगी। वहीं बस ऑपरेटर टूर ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही यह भी कहा कि वे अधिकारियों के साथ मिलकर इस हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article