पाक की कानून-व्यवस्था पर US को नहीं है भरोसा, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:10 PM IST

Pakistan News : पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकवाद एवं अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसे देखते हुए अमेरिका ने गुरुवार को लेवल 3 की एडवाइजरी जारी की। इसमें अमेरिकी नागरिकों को फाटा सहित बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

वाशिंगटन : अमेरिका इन दिनों पाकिस्तान पर मेहरबान बना हुआ है। उसे आर्थिक एवं सैन्य रूप से मदद पहुंचा रहा है। यही नहीं, अमेरिका पहुंचे पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की उसने दिल खोलकर मेजबानी भी की है लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था पर उसे भरोसा नहीं है। उसने पाकिस्तान यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। इस एडवाइजरी में अमेरिका नागरिकों को पाकिस्तान के अत्यंत जोखिम भरे इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान में बढ़ी सामुदायिक हिंसा एवं आंतकवाद के मद्देनजर यात्रा परामर्श जारी किया गया है।

us advisory

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की है एडवाइजरी।

आतंकवाद एवं अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ीं

पाकिस्तान में हाल के दिनों में आतंकवाद एवं अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसे देखते हुए अमेरिका ने गुरुवार को लेवल 3 की एडवाइजरी जारी की। इसमें अमेरिकी नागरिकों को फाटा सहित बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। साथ ही नागरिकों को सीमावर्ती इलाकों में न जाने और परिवेश को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी के मुताबिक पेशावर स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास अपने नागरिकों को कॉन्सुलर सेवा देने में असमर्थ है।

End of Feed