SCO में पाकिस्तानी डिप्टी PM इशाक डार के सामने राजनाथ सिंह की दोटूक, 'आतंकवाद पर दोहरे मानदंड नहीं चलेंगे'

राजनाथ सिंह ने कहा कि 'आतंकवाद समाजों को कट्टरपंथी बनाता है और हमारे युवाओं को उन अवसरों से वंचित करता है जिनके वे हकदार हैं।' जब सिंह यह वक्तव्य दे रहे थे, उस समय पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी वहां मौजूद थे।

'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि आतंकवाद के पूरे 'इकोसिस्टम' को दृढ़तापूर्वक और सामूहिक रूप से ध्वस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवादियों को वित्तपोषित करने, उनका समर्थन करने या उन्हें शरण देने वालों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।ताजिकिस्तान के दुशान्बे में एससीओ शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए, सिंह ने यह भी कहा कि आतंकवाद शांति और विकास के लिए 'सबसे गंभीर खतरों' में से एक बन गया है। यह न केवल निर्दोष लोगों के जीवन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि निवेश और व्यापार को भी बाधित करता है।

rajnath in SCO

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि 'आतंकवाद समाजों को कट्टरपंथी बनाता है और हमारे युवाओं को उन अवसरों से वंचित करता है जिनके वे हकदार हैं।'जब सिंह यह वक्तव्य दे रहे थे, उस समय पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार भी वहां मौजूद थे।

End of Feed