'पुतिन-जेलेंस्की के बीच अभी मुलाकात तय नहीं', दोनों राष्ट्रपतियों के मुलाकात पर लावरोव ने स्पष्ट किया रुख

लावरोव ने गुरुवार को RT से बातचीत में कहा कि 'रूसी राष्ट्रपति ने लगातार कहा है कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं बशर्ते कि यह देखने को मिले कि ऐसे मुद्दे जिन पर बातचीत करने की जरूरत थी, उन्हें सर्वोच्च स्तर पर देखा-समझा चुका है।'

Russian FM Lavrov : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच कोई मुलाकात तय नहीं है। लावरोव ने कहा कि पुतिन जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं लेकिन इससे पहले जरूरी है कि मास्को और कीव के बीच संघर्ष से जुड़े सभी मुद्दों पर साफ-साफ बातचीत हो जाए। लावरोव ने गुरुवार को RT से बातचीत में कहा कि 'रूसी राष्ट्रपति ने लगातार कहा है कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं बशर्ते कि यह देखने को मिले कि ऐसे मुद्दे जिन पर बातचीत करने की जरूरत थी, उन्हें सर्वोच्च स्तर पर देखा-समझा चुका है।'

Russian FM Lavrov

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव। तस्वीर-ANI

शिखर बैठक का एजेंडा अभी तैयार नहीं-लावरोव

समाचार एजेंसी AP के अनुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनके यूरोपीय साझेदारों का व्हाइट हाउस में स्वागत करने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नेताओं ने मुलाकात करने पर सहमति जताई है, जिससे जल्द ही एक शिखर बैठक होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लावरोव के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति पुतिन 'जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार थे जब शिखर बैठक का एजेंडा तैयार हो जाएगा' लेकिन उन्होंने अमेरिकी चैनल से बातचीत में यह भी जोड़ा कि फिलहाल 'यह बिल्कुल तैयार नहीं है।'

End of Feed