दुनिया

रूस-यूक्रेन के बीच थमेगा युद्ध या नहीं? ट्रंप और पुतिन के बीच होगी बातचीत; अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या हमारे पास मंगलवार तक घोषणा करने के लिए कुछ है। मैं मंगलवार को पुतिन से बात करूंगा। वीकेंड में बहुत काम हुआ है।

Image

ट्रंप पुतिन बातचीत

Photo : AP

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। ट्रंप ने रविवार शाम 'एयरफोर्स वन' से फ्लोरिडा से वाशिंगटन के लिए उड़ान भरते समय पत्रकारों को इस संबंध में अहम जानकारी दी।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने कहा कि हम देखेंगे कि क्या हमारे पास मंगलवार तक घोषणा करने के लिए कुछ है। मैं मंगलवार को पुतिन से बात करूंगा। वीकेंड में बहुत काम हुआ है। हम देखना चाहते हैं कि क्या हम उस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं।

क्रेमलिन ने की पुष्टि

क्रेमलिन ने पुतिन और ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बातचीत की पुष्टि की। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दोनों नेताओं की मंगलवार को होने वाली बातचीत की पुष्टि की, लेकिन यह बताने से इनकार किया कि यह बातचीत आखिर किस मुद्दे को लेकर हो रही है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी घटनाओं से आगे नहीं बढ़ते और दो राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत की सामग्री किसी भी पूर्व चर्चा का विषय नहीं होती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article