4 साल से युद्ध लड़ रहे पुतिन ने ट्रंप से की फोन पर बात; डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच क्या पकी खिचड़ी?

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की। दोनों के बीच फोन पर करीब डेढ़ घंटे लंबी बातचीत हुई।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 4 साल से भी अधिक समय से युद्ध छिड़ा हुआ है और शांति वार्ता की कोशिशों के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की। दोनों के बीच फोन पर करीब डेढ़ घंटे लंबी बातचीत हुई। इस दौरान, पुतिन ने ट्रंप को युद्धविराम से जुड़ा अहम संकेत दिए।

Trump Putin

पुतिन ने ट्रंप से की फोन पर बात (फाइल फोटो)

क्रेमलिन के एक सहयोगी के मुताबिक, पुतिन और ट्रंप ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान, दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया संघर्ष पर विस्तृत बातचीत हुई। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने की दिशा में अपने विचार साझा किए। साथ ही विक्ट्री डे परेड के उपलक्ष्य में यूक्रेन के साथ अस्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव रखा।

End of Feed