Punjab: 112 भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिका का तीसरा विमान

अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिका का तीसरा विमान आज रात अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया।

अमेरिका का एक सैन्य विमान 112 भारतीयों के साथ रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत निर्वासित लोगों को लाने वाली तीसरी उड़ान है। सूत्रों ने बताया कि विमान रात 10:03 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि 112 निर्वासितों में से 44 हरियाणा से हैं, जबकि 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं। कुछ निर्वासितों के परिवार के सदस्य हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। आव्रजन, सत्यापन और पृष्ठभूमि जांच सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वासितों को उनके घर जाने की अनुमति दी जाएगी। निर्वासितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है।

USA

भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिका का तीसरा विमान

बता दें कि इससे पहले, अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेगा था। यह दूसरी बार था जब डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद भारतीयों को निर्वासित किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर उतरा था। निर्वासित किए गए 119 लोगों में से 100 लोग सिर्फ पंजाब और हरियाणा से थे। इनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का एक-एक नागरिक थे।

End of Feed