दुनिया

Mali Gold Mine: माली में बड़ा हादसा, सोने की खदान में दब गए दर्जनों लोग, 42 की मौत, कई घायल

Mali Gold Mine: माली में सोने की लालच में 42 लोगों की मौत हो गई है, मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। सोने की तलाश में खदानों में घुसे ये लोग तब दब गए जब खदान धंस गया।

Image

माली में सोने की खदान ढहने से 42 लोगों की मौत (फाइल फोटो)

Photo : AP

Mali Gold Mine: माली में बड़ा हादसा हुआ है, सोने की खदान ढहने से दर्जनों लोग फंस गए हैं। जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। माली में ऐसे हादसे पहले भी होते रहे हैं और लोग अपना जान गंवाते रहे हैं।

इस साल की दूसरी घटना

माली के पूर्वी इलाके में सोने की एक खदान ढहने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मालियन टेलीविजन और केनीबा जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना केनीबा जिले में हुई। यह इस साल फ्रेंच भाषी पश्चिमी अफ्रीकी देश में दूसरी बड़ी दुर्घटना है। माली, अफ्रीका के शीर्ष तीन सोने के उत्पादकों में से एक है।

अभी 42 मृतकों की पुष्टि

मालियन टेलीविजन ने शनिवार देर रात दबिया के बिलाली कोटो में खदान ढहने की घोषणा की, जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। केनीबा के राज्याधिकारी ने घटना की पुष्टि की। मोहम्मद डिको ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, “42 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।”

29 जनवरी को भी हुआ था हादसा

समुदाय के नेता फलाये सिसोको ने कहा, “यह दुर्घटना कल (शनिवार को) हुई। यह चीनी नागरिकों द्वारा संचालित जगह पर हुआ भूस्खलन था।”

डिको ने बताया कि अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खदान कानूनी थी या गैर कानूनी। माली में एक महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 29 जनवरी को कोउलिकोरो क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण कई खनिकों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article