इमरान खान पर कायम है लोगों का भरोसा, उपचुनाव में PTI प्रमुख ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 02:22 PM IST

Pakistan by-elections 2022 : पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की आठ सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) को बड़ी जीत मिली है। इमरान खान खुद छह जगहों से विजयी हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नेशनल असेंबली की आठ सीटों पर रविवार को हुआ मतदान
  • आठ सीटों में से छह सीटों पर इमरान खान को मिली है जीत
  • इमरान की पार्टी ने पंजाब विस की दो सीटों पर भी चुनाव जीता

Imran Khan : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए-इंसाफ (PTI) ने उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। इमरान की पार्टी ने नेशनल असेंबली की आठ सीटों में से छह सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन पीएमएल-एन एवं पीपीपी को जोरदार झटका लगा है। यही नहीं इमरान की पार्टी ने पंजाब की सीटों पर हुए उपचुनाव में भी दो सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में पीएमएल-एन एवं पीपीपी सहित सरकार में शामिल अन्य दलों ने संयुक्त रूप से इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। दिलचस्प बात है कि पीटीआई प्रमुख इमरान खुद सात सीटों पर उम्मीदवार थे। दो सीटों पर उनकी पार्टी की हार हुई है।

imran khan

नेशनली असेंबली की छह सीटों पर विजयी हुए हैं इमरान खान।

इमरान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

उप चुनाव में इमरान खान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। 2018 के आम चनाव में पीटीआई प्रमुख नेशनल असेंबली की पांच सीटों से जीते थे और इस बार उन्होंने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। इमरान को मलीर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर पीपीपी के हाकिम बलोच ने इमरान खान को हराया।

End of Feed