दुनिया

अमेरिका में फिर टकराया विमान; स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर रोकी गईं उड़ानें, एक की मौत

US Plane Crash: अमेरिका से एक बार फिर विमानों के टकराव की सूचना सामने आ रही है। एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए जिसकी वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि एक प्राइवेट जेट रनवे से उतरने के बाद दूसरे प्राइवेट जेट से टकरा गया।

Image

एरिजोना प्लेन क्रैश

Photo : AP

US Plane Crash: अमेरिका से एक बार फिर विमानों के टकराव की सूचना सामने आ रही है। एरिजोना के स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए जिसकी वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि एक प्राइवेट जेट रनवे से उतरने के बाद दूसरे प्राइवेट जेट से टकरा गया।

कैसे हुआ हादसा?

स्कॉट्सडेल एयरपोर्ट पर एविएशन प्लानिंग और आउटरीच कोऑर्डिनेटर केली कुएस्टर के मुताबिक, एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट प्राइवेट प्रॉपर्टी पर पार्क एक अन्य बिजनेस जेट से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बिजनेस जेट रनवे से हट गया था और गल्फस्ट्रीम 200 से जाकर टकरा गया। प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक, टेक्सास से आए जेट का प्राथमिक लैंडिंग गियर नहीं खुल पाया था जिसकी वजह से टक्कर हुई। स्कॉट्सडेल फायर डिपार्टमेंट के कैप्टन डेव फोलियो ने बताया कि घायलों में से दो को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया और एक की हालत स्थिर है।

विमान में कितने लोग थे सवार?

विमान में कितने लोग सवार थे? अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। एजेंसी ने कहा, "हमें नहीं पता कि विमान में कितने लोग सवार थे। एफएए ने एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है।"

यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल के हफ्तों में एयरपोर्ट्स पर हादसों और हवाई दुर्घटनाओं के मामलों में इजाफा हुआ है जिनमें से कुछ तो बेहद घातक साबित हुए हैं। 29 जनवरी को वाशिंगटन के रीगन नेशनल एयरपोर्ट में अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस से भीषण भिड़ंत की वजह से 67 लोगों की मौत हो गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article