'दोस्त' ट्रंप ने बताया कब अमेरिका जाएंगे PM मोदी, फोन पर बात के दौरान मिला है न्योता

पीएम मोदी फरवरी में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीख अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका
  • ट्रंप से बातचीत के बाद हुआ फैसला
  • ट्रंप ने पीएम मोदी के दौरे की दी जानकारी

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही बता दिया है कि पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे। सोमवार रात हुए दोनों नेताओं के बीच बातचीत में ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी संभवत: फरवरी में अमेरिका का दौरा करेंगे।

End of Feed