दुनिया

जल्द अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी, ट्रंप के साथ हुई फोन पर बातचीत; जानिए किन मुद्दों पर रहा जोर

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की।

Image

भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी औ र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत
  • राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार बातचीत
  • मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत

अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन कॉल पर बात हुई। व्हाइट हाउस ने इस बातचीत की जानकारी एक बयान जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने सहयोग बढ़ाने और गहरा करने पर चर्चा की।

मोदी और ट्रंप के बीच क्या-क्या बात हुई

बयान में कहा गया है कि आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने सहयोग बढ़ाने और गहरा करने पर चर्चा की। उन्होंने हिंद-प्रशांत, मध्य पूर्व और यूरोप में सुरक्षा सहित कई क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने भारत द्वारा अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरणों की खरीद बढ़ाने और निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों की ओर बढ़ने के महत्व पर जोर दिया।

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर बातचीत

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच दोस्ती और रणनीतिक संबंधों की ताकत को रेखांकित करते हुए, पीएम मोदी की व्हाइट हाउस यात्रा की योजना पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्वाड साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया, भारत इस साल के अंत में पहली बार क्वाड नेताओं की मेजबानी करेगा।

white house

व्हाइट हाउस का बयान

क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत खुशी हुई। उनके ऐतिहासिक दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी। हम परस्पर लाभकारी और विश्वसनीय साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने लोगों के कल्याण तथा वैश्विक शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

पीएमओ ने क्या कहा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में हालात सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की और वैश्विक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। नेताओं ने संपर्क में बने रहने और जल्दी ही मुलाकात करने पर सहमति जताई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article