'होर्मुज से नाकेबंदी हटाने, अमेरिकी सैनिकों की वापसी...', नाजुक मोड़ पर ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता; जानें क्या हुई प्रोग्रेस

Iran US Peace Deal: अमेरिकी-ईरान के बीच एक शुरुआती समझौता मसौदा तैयार हो गया है, जिसका मकसद खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव को कम करना और होर्मुज में स्थिरता बहाल करना शामिल है।

Iran US Peace Deal: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, दोनों देशों के बीच एक शुरुआती समझौता मसौदा तैयार किया गया है, जिसका मकसद खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव को कम करना और होर्मुज में स्थिरता बहाल करना शामिल है।

Iran US Conflict

अमेरिका-ईरान के बीच नाजुक मोड़ पर समझौता (फाइल फोटो)

नाजुक मोड़ पर समझौता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मसौदे में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्ताव के तहत ईरान 30 दिनों के भीतर होर्मुज में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही को युद्ध से पहले की स्थिति के हिसाब से बहाल करेगा। इस अहम समुद्री जलमार्ग का संचालन ईरान और ओमान मिलकर करेंगे। हालांकि, अमेरिकी सैन्य जहाजों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है।

End of Feed