US Tariff: 'संभावित 155% टैरिफ, अगर...', 'Fair Trade Deal' को लेकर चीन को ट्रंप की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वाशिंगटन ने कई देशों के साथ एक व्यापार समझौता किया है, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि वे पहले अमेरिका को 'नापसंद' कर रहे थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को चीन को व्यापार शुल्क पर धमकी देते हुए कहा कि यदि शी जिनपिंग ने वाशिंगटन के साथ उचित समझौता किया तो वह चीन पर 155 प्रतिशत शुल्क लगा देंगे। यह बयान तब आया जब ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ एक महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए।

us tariff on china

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (फाइल फोटो: canva)

अल्बानीज़ के साथ अपनी द्विपक्षीय वार्ता से पहले ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन हमारा बहुत सम्मान करता है। वे हमें टैरिफ के रूप में भारी मात्रा में पैसा दे रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, वे 55% दे रहे हैं - यह बहुत ज़्यादा पैसा है... चीन 55% दे रहा है और अगर हम कोई समझौता नहीं करते हैं, तो 1 नवंबर से संभावित रूप से 155% शुल्क देना पड़ सकता है।'

End of Feed