दुनिया

पोप फ्रांसिस की किडनी भी हुई फेल, स्थिति हुई और गंभीर; दुनिया भर में प्रार्थनाओं का दौर जारी

Pope Francis Health Update: पोप फ्रांसिस की तबीयत में सुधार होती नहीं दिख रही है। पोप कई समस्याओं से ग्रसित हैं।

Image

पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक

Photo : AP

Pope Francis Health Update: पोप फ्रांसिस की कंडीशन और खराब हो गई है। डॉक्टरों के अनुसार पोप फ्रांसिस की किडनी में अब समस्या आ गई है, उनकी किडनी भी फेल दिख रही है, जिससे उनकी तबीयत और खराब हो गई है। पोप की तबीयत में सुधार के लिए दुनिया भर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

वेटिकन ने पोप के हेल्थ पर क्या कहा

वेटिकन से मिली जानकारी के अनुसार पोप फ्रांसिस की हालत रविवार को भी गंभीर बनी हुई है और रक्त परीक्षण से पता चला है कि उनकी किडनी में कुछ गड़बड़ी पैदा हो गई है। हालांकि पोप ने प्रार्थना सभा में भाग लिया।

कई बीमारियों से ग्रसित हैं पोप

पोप फ्रांसिस निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हैं। कुछ रक्त परीक्षणों में किडनी में गड़बड़ी का पता चला है लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि यह नियंत्रण में है। शनिवार को पोप के ‘प्लेटलेट काउंट’ में कमी का पता चला था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें दवा दी जा रही है। इससे पहले वेटिकन ने कहा था कि सांस संबंधी समस्या तथा रक्त चढ़ाए जाने के बाद रविवार को उन्हें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन दी जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article