ईरान में अंदरूनी बवाल! राष्ट्रपति पेजेश्कियन, सुप्रीम लीडर मोजतबा के बीच टकराव की रिपोर्ट, क्या होगा अंजाम?

IRGC के कमांडर अहमद वहीदी की नीति अब प्रभावी रूप से ईरानी शासन की आधिकारिक नीति बन गई है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका से जुड़े प्रमुख फैसलों पर अहमद वहीदी को अंतिम निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है।

Iran US War: ईरान में सत्ता संघर्ष एवं गुटबाजी अब सार्वजनिक हो गई है। इजराइल की एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई ने राष्ट्रपति मसूज पेजेश्कियन को कथित रूप से 'अंतिम चेतावनी' दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के साथ बातचीत और युद्ध से जुड़े अहम फैसलों के लिए उन्होंने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कोर (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी को अपना समर्थन दिया है। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है और दोनों पक्षों में बातचीत फिलहाल रुकी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि ईरान के लिए 'यह आखिरी मौका है।'

iran

ईरान में सत्ता का सघर्ष भी शुरू हो गया है। तस्वीर-AI

पेजेश्कियन के राजनीति अधिकारों में कटौती

इजराइल के ब्रॉडकास्टर चैनल 14 ने तेहरान में कथित सत्ता संघर्ष से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा है कि सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति पेजेश्कियन के राजनीतिक अधिकारों में कटौती करते हुए उनका कद छोटा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नीतिगत फैसलों पर ईरानी नेतृत्व के साथ बढ़ते मतभेदों के बाद पेजेश्कियन कथित रूप से कई बार अपने पद से इस्तीफा देने की बात कह चुके हैं। वह मई में भी पद छोड़ना चाहते थे। पेजेश्कियन का दावा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति से जुड़े मामलों एवं फैसलों से उनके प्रशासन को 'पूरी तरह से दूर रखा' जा रहा है।

End of Feed