पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में युवा क्रिकेटर की मौत; भड़की जनता, 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद 'लॉन्ग मार्च' का ऐलान

Wajid Hayat Killed Pakistan Army: पीओजेके (PoJK) के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना का क्रूर एक्शन। मटियालमीरा बस टर्मिनल पर धरने पर बैठी जनता पर फायरिंग, युवा क्रिकेटर वाजिद हयात की मौत। 15 जुलाई को मुजफ्फरबाद कूच का ऐलान।

PoJK Rawalakot Clashes: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है और वहां गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। रावलकोट के मटियालमीरा बस टर्मिनल पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अचानक फायरिंग शुरू कर की। रिपोर्ट के मुताबिक, PoJK के रावलाकोट में फिर से झड़पें शुरू हो गई हैं, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रावलाकोट के मटियालमीरा बस टर्मिनल पर चल रहे धरने के खिलाफ नई कार्रवाई शुरू की।

पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में युवा क्रिकेटर की मौत; भड़की जनता, 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद 'लॉन्ग मार्च' का ऐलान

पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में युवा क्रिकेटर की मौत; भड़की जनता, 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद 'लॉन्ग मार्च' का ऐलान

इस हिंसक कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा की गई सीधी फायरिंग में मटियालमीरा के एक होनहार और उभरते युवा क्रिकेटर वाजिद हयात (Wajid Hayat) की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि दर्जनों अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस शहादत के बाद पूरे पीओजेके में पाकिस्तान विरोधी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

End of Feed