दुनिया

Bangladesh Violence: शेख हसीना ने PM पद से दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री आवास में घुसे हजारों प्रदर्शनकारी; VIDEO

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया और देश से बाहर चली गई हैं। हालांकि,उनके इस्तीफा देने और ढाका छोड़कर जाने के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर धावा बोला है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : IANS

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बीच कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया और देश से बाहर चली गई हैं। वहीं, भीड़ ने प्रधानमंत्री आवास को निशाना बनाया है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुसे हैं और वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पीएम आवास को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और वहां रखे सामानों को तोड़ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों के हाथ में लाठी और डंडे हैं, जो पीएम आवास के दरवाजे और दीवार कूदकर अंदर दाखिल हो रहे हैं।

शेख हसीना ने छोड़ा देश

बता दें कि ढाका में जारी हिंसा के बीच शेख हसीना पीएम आवास छोड़ दी हैं। वह किसी सुरक्षित ठिकाने पर गई है, जिसकी जानकारी नहीं दी गई है। इधर, देश में बिगड़ते हालात के बीच आर्मी चीफ ने प्रेस कांफ्रेंस की है और सभी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि देश में जारी स्थिति पर नजर है।

अब तक 106 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में रविवार से लेकर अब तक 106 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बांग्लादेशी निजी जमुना टेलीविजन समाचार चैनल के हवाले से बताया कि शेख हसीना को एक विवादित आरक्षण व्यवस्था को लेकर उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए विवश होना पड़ा है।

क्यों शुरू हुई हिंसा?

बता दें कि इस विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। इससे पहले, इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने आम जनता से ‘लॉन्ग मार्च टू ढाका’ में भाग लेने का आह्वान किया था, जिसके बाद सरकार ने देश में इंटरनेट को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article