PM Modi US Visit updates: अमेरिकी संसद में बोले पीएम मोदी- 'भारत विकास करता है तो दुनिया विकास करती है'
PM Modi US Visit Live updates: दुनिया भारत के बारे में जानना चाहती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा, हमारे पास 2,500 से अधिक राजनीतिक दल हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में लगभग 20 अलग-अलग पार्टियाँ शासन करती हैं। हमारी 22 आधिकारिक भाषाएं और हजारों बोलियां हैं, फिर भी हम एक स्वर में बोलते हैं। भारत में विविधता जीवन जीने का एक स्वाभाविक तरीका है। आज दुनिया, भारत के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहती है।भारत लोकतंत्र की जननी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है। पूरे इतिहास में एक बात स्पष्ट रही है कि लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है। लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है। लोकतंत्र वह संस्कृति है जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है। भारत को प्राचीन काल से ही ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है। भारत लोकतंत्र की जननी है।अमेरिका में लाखों लोगोंं की जड़ें भारत में- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, अमेरिका की स्थापना समान लोगों वाले राष्ट्र के दृष्टिकोण से प्रेरित थी। यहां लाखों लोग हैं जिनकी जड़ें भारत में हैं, उनमें से कुछ इस सदन में गर्व से बैठते हैं और एक मेरे पीछे(कमला हैरिस) हैं।भारत-अमेरिका संबंधों का जश्न मनाने के लिए साथ आए - मोदी
पीएम मोदी ने कहा, मैं धैर्य, अनुनय और नीति की लड़ाई से जुड़ सकता हूं। मैं विचारों और विचारधारा की बहस को समझ सकता हूं। लेकिन मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप दो महान लोकतंत्रों - भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं।PM Modi US Visit Live updates: AI की तरह भारत-अमेरिका के रिश्ते- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा, भारत-अमेरिका के रिश्ते AI की तरह हैं। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच अब भरोसा है। मित्रता है। दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ा है। पिछले 7 साल में बहुत कुछ बदला है।PM Modi US Visit Live updates: अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना सम्मान की बात- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना हमेशा एक बड़ा सम्मान होता है। ऐसा दो बार करना एक असाधारण विशेषाधिकार है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 140 करोड़ जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं देख रहा हूं कि आप में से लगभग आधे लोग 2016 में यहां थे। मैं दूसरे आधे हिस्से में पुराने दोस्तों और नए दोस्तों का उत्साह भी देख सकता हूं।PM Modi US Visit Live updates: कमला हैरिस पहुंचींं
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पहुंचीं।PM Modi US Visit Live updates: यूएस सीनेट के स्पीकर से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस कैपिटल में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी से मुलाकात की।PM Modi US Visit Live updates: दूसरी बार यूएस कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले पीएम हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा।PM Modi US Visit Live updates: US कांग्रेस को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ साझा प्रेसवार्ता को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी कैपिटल हिल पहुंच चुके हैं। वह थोड़ी देर में US कांग्रेस को संबोधित करेंगे।PM Modi US Visit Live updates: हमें आने वाली पीढ़ियों की परवाह- PM Modi
साझा प्रेसवार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा, हमने दुनिया के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन शुरू किया है और आज दुनिया के कई देश हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हो रहा है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों की परवाह है, इसलिए हम जलवायु परिवर्तन के संकट में दुनिया का समर्थन करने की वैश्विक जिम्मेदारी ले रहे हैं।भारत-अमेरिका के बीच दोगुना हो गया व्यापार- बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक दशक में हमारे देशों के बीच व्यापार लगभग दोगुना होकर 191 अरब डॉलर से अधिक हो गया है, जिससे भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों में हजारों अच्छी नौकरियां पैदा हुई हैं। 44 राज्यों में दस लाख अमेरिकी नौकरियों को 200 से अधिक अमेरिकी निर्मित बोइंग विमानों की खरीद से समर्थन मिलेगा, जिसकी घोषणा एयर इंडियन इस साल की शुरुआत में कर रही है और इस यात्रा के साथ, भारतीय कंपनियां सौर ऊर्जा विनिर्माण में 2 अरब डॉलर से अधिक के नए निवेश की घोषणा कर रही हैं।पर्यावरण हमारे लिए आस्था का विषय - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने क्लाइमेट चेंज पर एक सवाल के जवाब में कहा, जहां तक भारत का सवाल है, हमारी संस्कृति और परंपरा में पर्यावरण और जलवायु का महत्वपूर्ण स्थान है। पर्यावरण हमारे लिए आस्था का विषय है। हम प्रकृति के दोहन में विश्वास नहीं रखते। भारत न केवल अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करता है बल्कि दुनिया की सुरक्षा के लिए भी काम करता है। हम इसके लिए वैश्विक पहल कर रहे हैं। भारत दुनिया का एकमात्र G20 देश है जिसने पर्यावरण की रक्षा के लिए पेरिस में अपना वादा निभाया।भारत-अमेरिका के DNA में लोकतंत्र- पीएम मोदी
प्रेसवार्ता के दौरान भारत में मानवाधिकार के हनन पर एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, मुझे आश्चर्य है कि आप कह रहे हैं कि लोग कहते हैं। लोग कहते हैं नहीं बल्कि भारत लोकतांत्रिक है। जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा भारत और अमेरिका दोनों के DNA में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी रगो में है, लोकतंत्र को हम जीते हैं। हमारे पूर्वजों ने उसे शब्दों में डाला है। हमारा संविधान और हमारी सरकार, और हमने सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवरी जब मैं डिलीवरी कहता हूं तब जाति, पंथ, धर्म किसी भी तरह के भेदभाव की वहां पर जगह नहीं होती है। जब आप लोकतंत्र कहते हैं तो पक्षपात का कोई सवाल ही नहीं उठता है। पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत में सरकार की योजनाएं सबको मिलती हैं। भारत को लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भेदभाव नहीं है।हम भविष्य के दरवाजे खोल रहे- बाइडन
जो बाइडन ने कहा, हम साथ मिलकर असीमित क्षमता वाले साझा भविष्य के दरवाज़े खोल रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में तेज़ी लाने के लिए अंतरिक्ष उड़ान पर सहयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर सहयोग की ज़रूरत है। एयर इंडिया द्वारा बोइंग विमान खरीदने के समझौते से अमेरिका में 10 लाख नौकरियों को मदद मिलेगी।अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर- मोदी
पीएम मोदी ने कहा, भारत-अमेरिका की व्यापार की निवेश साझेदारी दोनों देशों के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हमने निर्णय लिया है कि व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों को समाप्त कर नई शुरूआत की जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, स्पेस, क्वांटम और टेलीकॉम जैसे क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाकर हम एक मज़बूत और फ्यूचरिस्टिक साझेदारी कर रहे हैं।इतिहास में आज का दिन विशेष- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ज्वाइंट प्रेस स्टेटमेंट के दौरान कहा, भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। आज हुई चर्चाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों से हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसने दोनों देशों के संबंधों को एक नई दिशा और नई ऊर्जा दी है। हम आर्टेमिस समझौते में शामिल होने के लिए सहमत हुए हैं। हमने अपने अंतरिक्ष सहयोग में एक नई छलांग लगाई है।दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी- बाइडन
जो बाइडन ने कहा, यह साझेदारी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी में से एक है जो इतिहास में किसी भी समय में अधिक मजबूत, करीबी और अधिक गतिशील है।PM Modi US Visit Live updates: अजीत डोभाल ओर डॉ. जयशंकर भी मौजूद
पीएम मोदी और बाइडन के बीच साझा प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और भारत के प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।PM Modi US Visit Live updates: ज्वाइंट प्रेस स्टेटमेंट में बोल रहे बाइडन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच साझा द्विपक्षीय बैठक के बाद साझा प्रेसवार्ता शुरू हो गई है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं।PM Modi US Visit Live updates: कुछ देर में साझा बयान जारी करेंगे मोदी-बाइडन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों, क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों के अलावा सामरिक मसलों पर भी बातचीत हुई। जानकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद दोनों साझा बयान जारी करेंगे।PM Modi US Visit Live updates: टाइम्स स्क्वायर पर पीएम मोदी का बैनर
अमेरिका की स्टेट विजिट पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत भव्य तरीके से हुआ। इस बीच कल न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर उनका एक बैनर भी प्रदर्शित किया गया।PM Modi US Visit Live updates: छोटे-छोटे कदम बड़ी प्रगति में बदले- जो बाइडन
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, पिछले 10 वर्षों में छोटे-छोटे कदम बड़ी प्रगति में बदल गए हैं। आज हमारे देशों के बीच साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है। हम अंतरिक्ष, समुद्री प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।
PM Modi US Visit Live updates: तेजी से बदल रही वैश्विक स्थिति- पीएम मोदी
जो बाइडन से द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज की तेजी से बदल रहे वैश्विक स्थिति में सभी की नज़र विश्व के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत और अमेरिका पर है। मेरा मानना है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी मानव जाति के कल्याण, वैश्विक शांति और स्थिरता, लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली सभी ताकतों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब कभी दो देशों के बीच बात की जाती है तो अकसर औपचारिक साझा बयान, काम करने वाला समहू और आमतौर पर उसी दायरे पर बात होती है। इसका अपना महत्व है लेकिन भारत अमेरिका के रिश्तों का असली इंजन हमारे मज़बूत लोगों से लोगों का रिश्ता है। इस इंजन की जोरदार दहाड़ हमने व्हाइट हाउस के बाहर सुनी थी।PM Modi US Visit Live updates: शुरू हुई द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। यह वार्ता व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हो रही है। इस बैठक के दौरान भारत-अमेरिका संबंध और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।PM Modi US Visit Live updates: थोड़ी देर में बाइडन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी ने कहा, मैं और राष्ट्रपति बाइडन भारत-अमेरिका संबंधों और अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत करेंगें। मुझे उम्मीद है आज भी हमारी बातचीत बहुत ही उपयोगी रहेगी। मुझे एक बार फिर से अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने का मौका मिलेगा, इस सम्मान के लिए मैं अभिभूत हूं।PM Modi US Visit Live updates: अहम भूमिका निभाएगी भारत-अमेरिका की दोस्ती
पीएम मोदी ने कहा, कोविड के बाद नई विश्व व्यवस्था एक आकार ले रही है। इस समयावधि में भारत और अमेरिका की दोस्ती पूरी दुनिया की ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई और शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए पहली बार खोले गए व्हाइट हाउस के द्वार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, तीन दशक पहले मैं एक आम आदमी के रूप में अमेरिका आया था, लेकिन तब व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं व्हाइट हाउस कई बार आया, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए व्हाइट हाउस के द्वारा पहली बार खोले गए हैं।व्हाइट हाउस में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान- पीएम मोदी
आज व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत समारोह एक प्रकार से भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है। यह सम्मान अमेरिका में रहने वाले चार मिलियन से अधिक भारतीय मूल के लोगों का भी सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का भी आभार प्रकट करता हूं।PM Modi US Visit Live updates: व्हाइट हाउस में गूंजा जन गण मन
व्हाउट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। उनके पहुंचते ही चारों ओर मोदी-मोदी के नारे सुनाई दिए। पीएम मोदी के स्वागत में भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान बजाए गए।PM Modi US Visit Live updates: पीएम मोदी पहुंचे व्हाइट हाउस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार बार फिर से व्हाइट हाउस पहुंच चुके हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनका भव्य स्वागत किया। जो बाइडन ने कहा, पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में वापस स्वागत है। मैं यहां राजकीय यात्रा पर आपकी मेजबानी करने वाला पहला व्यक्ति बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, अमेरिका और भारत के बीच संबंध 21वीं सदी में सबसे निर्णायक रिश्तों में से एक है।PM Modi US Visit Live updates: अमेरिकी राष्ट्रपति और जिल बाइडेन के साथ वार्ता की प्रतीक्षा- पीएम मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा "अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ आज की वार्ता की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करेगी।PM Modi US Visit Live updates: पीएम मोदी की एक झलक के लिए उमड़े लोग
पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। आज शाम White House में PM Modi का राजकीय सम्मान होगा। जिसको लेकर व्हाइट हाऊस में तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है साथ ही लोगों में भारी उत्साह भी है।PM Modi US Visit Live updates: हमें प्रतिभाओं' की जरूरत: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा तथा कार्यबल को लेकर भारत और अमेरिका की साझा प्राथमिकताओं को रेखांकित करने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि विकास की गति को बनाए रखने के वास्ते दोनों देशों को ‘कुशल प्रतिभाओं का विकसित करने’ की जरूरत है। धानमंत्री मोदी ने बुधवार को नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) द्वारा आयोजित ‘स्किलिंग फॉर फ्यूचर इवेंट’ में हिस्सा लिया, जहां उनकी मेजबानी प्रथम महिला जिल बाइडन ने की।कार्यक्रम समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने और उसका विस्तार करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यबल को नए सिरे से विकसित करने पर केंद्रित था।PM Modi US Visit Live updates: व्हाइट हाउस के बाहर जमा हुए प्रवासी भारतीय
पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए ह्वाइट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय जमा हैं। हाथों में तिरंगा लिए लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीएम मोदी को अपने बीच पाकर वे काफी खुश हैं। भारतीय समुदाय के लोगों की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।ड्रोन खरीद की घोषणा होगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बृहस्पतिवार को भारत द्वारा जनरल एटमिक्स एमक्यू-9 ‘रीपर’ सशस्त्र ड्रोन की खरीद को लेकर एक बड़े समझौते की घोषणा करने वाले हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। इस कदम से न सिर्फ हिंद महासागर में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और निगरानी की क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि चीन से लगती सीमा पर भी यह कारगर साबित होगा।PM Modi US Visit Live updates: चिप कंपनी माइक्रोन को भारत आने का न्योता
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी चिप कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय मेहरोत्रा के साथ बैठक की और सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कंपनी को भारत में आने का न्योता दिया। कंपनी ने बयान में कहा कि माइक्रोन गुजरात में सेमीकंडक्टर परीक्षण एवं असेंबली संयंत्र लगाएगी और इसके माध्यम से कुल 2.75 अरब डॉलर का निवेश होगा। माइक्रोन ने कहा कि दो चरणों में विकसित किए जाने वाले इस संयंत्र पर वह अपनी तरफ से 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। बाकी राशि का निवेश केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा।PM Modi US Visit Live updates: मेन्यू में मैरिनेट किया हुआ बाजरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले राजकीय भोज में आमंत्रित 400 मेहमानों के लिए तैयार मेन्यू में मैरिनेट किया हुआ बाजरा, मकई का सलाद और भरवां मशरूम शामिल होगा। प्रथम महिला जिल बाइडन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाकाहारी हैं, इसलिए उन्होंने शाकाहारी व्यंजन बनाने में माहिर शेफ नीना कर्टिस से व्हाइट हाउस के कर्मचारियों के साथ काम करने और प्रधानमंत्री के वास्ते एक शानदार शाकाहारी ‘मेन्यू’ तैयार करने के लिए कहा है।नोबेल शांति पुरस्कार 2026 की घोषणा: भारतीय मूल की 'नावी पिल्ले' सम्मानित, मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड
अमेरिका में ICE की कार्रवाई पर मचा बवाल! डोमिनिकन नागरिक को मारी गोली, सड़कों पर उतरे लोग, मेयर ममदानी ने उठाए सवाल
पूर्व आर्मी मेजर को सामने खड़ा कर होगी गोलीबारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मंजूर की खतरनाक मौत की सजा; लाइव स्ट्रीमिंग भी कराएंगे
'घरों में रहें, वीडियो शेयर न करें', सऊदी अरब में हूती का कहर! भारतीयों को दूतावास ने जारी की चेतावनी
ईरान के तेल कारोबार में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका ने 2 भारतीय कंपनियों और 5 नागरिकों पर लगाया बैन
© 2026 Times Horizon Private Limited
