ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अब तक मिल चुके 26 अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

पीएम मोदी को यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत-ब्राजील सहयोग को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। मई 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Brazil's highest civilian honour : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रास' सम्मान से मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इसानिओ लूला दा सिल्वा ने सम्मानित किया। पीएम मोदी को यह सम्मान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रमुख वैश्विक मंचों पर भारत-ब्राजील सहयोग को बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। मई 2014 में पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Brazil civil honour

प्रधानमंत्री को अवॉर्ड देकर सम्मानित करते ब्राजील के राष्ट्रपति। तस्वीर-MEA ट्विटर

अत्यंत गर्व और भावना का क्षण -पीएम मोदी

मोदी ने लूला के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा, ‘आज राष्ट्रपति द्वारा ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना न केवल मेरे लिए, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए भी अत्यंत गर्व और भावना का क्षण है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं उनके (राष्ट्रपति लूला), ब्राजील सरकार और ब्राजील की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।’मई 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसी विदेशी सरकार द्वारा उन्हें दिया गया यह 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

End of Feed