देश

मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति... अमेरिका के 47वें प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी ने दी बधाई

रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड जे. ट्रंप ने रविवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया। वह 2017 के बाद दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के शीर्ष पद पर आसीन हुए हैं।

Image

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप
  • पीएम मोदी ने दी ट्रंप को बधाई
  • एस जयशंकर रहे शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह 2017 में देश के 45वें राष्ट्रपति बने थे, लेकिन 2020 में हुए चुनाव में हार गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा राष्ट्रपति बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

क्यों बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई! मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए तत्पर हूं। आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!"

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार ली शपथ

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल रोटुंडा में उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले, उपराष्ट्रपति चुने गए जे.डी. वैंस ने भी पद की शपथ ली। आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति कैपिटल की सीढ़ियों पर शपथ लेते हैं, लेकिन वहां पड़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर शपथ ग्रहण समारोह, प्रार्थना और भाषण का आयोजन इस बार रोटुंडा में किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन थे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा, निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा तथा उनके परिवार के सदस्य, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिटंन, पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश जूनियर और उनकी पत्नी लारा बुश भी शामिल हुईं। देश के सभी वरिष्ठ राजनेताओं के अलावा, शीर्ष सैन्य और खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें