दुनिया

PM Modi USA Visit: पीएम मोदी अमेरिका के लिए हुए रवाना; क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग; UN महासभा को करेंगे संबोधित

PM Modi US Visit: PM मोदी शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए इस दौरान वह क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Image

पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
  • क्वाड में 4 देश आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल
  • क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन राष्ट्रपति बाइडन के गृहनगर में होगा

PM Modi US Visit: पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए इस दौरान वह क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन (Quad Summit) में भाग लेंगे साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र (UNO) महासभा में भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी विलमिंगटन डेलावेयर में छठे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसकी मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं। PM मोदी प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत भी करेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र भविष्य के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने के लिए यूएसए के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में छठे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने गृहनगर में कर रहे हैं। भारत 2025 में क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा। क्वाड में चार देश आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

क्वाड सम्मेलन में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा

अमेरिका ने कहा कि वह क्वाड के अंदर भारत को अगुआ के रूप में देखता है और चार देशों के इस समूह में उसकी भूमिका के लिए आभार व्यक्त करता है। व्हाइट हाउस की एक वरिष्ठ अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा आस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वरिष्ठ निदेशक मीरा रैप हूपर ने गुरुवार को कहा कि जब भारत से अपेक्षित भूमिका की बात आती है तो हम क्वाड के भीतर उसे अगुआ के रूप में देखते हैं।

रैप हूपर ने बताया कि क्वाड सम्मेलन समुद्री सुरक्षा पर केंद्रित होगा। क्वाड देशों के नेता बांग्लादेश के घटनाक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन क्वाड नेताओं से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे। बता दें कि इस बार क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की थी। लेकिन वाशिंगटन के आग्रह पर भारत अगले वर्ष सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article