गुयाना यात्रा के दौरान 'राम भजन' में मग्न हुए PM मोदी, मंजीरा बजाते हुए वीडियो वायरल

PM Modi Ram Bhajan In Guyana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैरेबियाई देश की अपनी ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा के दौरान गुरुवार को गुयाना के जॉर्जटाउन स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर एक भावपूर्ण राम भजन पाठ में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने मंजीरा बजा कर सबका मन मोह लिया।

PM Modi Ram Bhajan In Guyana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुयाना के जॉर्जटाउन में महात्मा गांधी स्मारक पर एक भावपूर्ण राम भजन गायन में हिस्सा लिया। भजन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा मंजीरा बजाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमेनेड गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और गुयाना के बीच महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को दर्शाया गया तथा दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को रेखांकित किया गया।

PM Modi Ram Bhajan In Guyana

गुयाना यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने 'राम भजन' में लिया हिस्सा

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया तथा कैरीबियाई क्षेत्र के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने वैश्विक मामलों में भारत के लोकतंत्र पहले, मानवता पहले के दृष्टिकोण पर जोर दिया, अंतरिक्ष और समुद्री मुद्दों में शांतिपूर्ण सहयोग की वकालत की। उन्होंने अधिक समावेशी विश्व व्यवस्था बनाने के लिए वैश्विक दक्षिण के एकजुट होने के महत्व के बारे में भी बात की। उनकी यात्रा में कैरेबियाई नेताओं के साथ उच्च स्तरीय वार्ता, कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा और जलवायु लचीलापन जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना शामिल था।

End of Feed