दुनिया

रूस ने यूक्रेन पर दागी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, पुतिन ने पहले ही दी थी चेतावनी

Russia vs Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने अब नया मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ब्रिटेन से मिली मिसाइलों का यूक्रेन ने इस्तेमाल किया तो पुतिन ने करारा जवाब देना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के द्निप्रो शहर पर रूस ने एक हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे पहले पुतिन ने बताया था कि रूस ने यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की नयी मिसाइल का परीक्षण किया।

Image

यूक्रेन के इस शहर पर रूस ने दागी हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल।

Russia fired a Hypersonic Missile at Ukraine: यूक्रेन को अमेरिका समेत कई देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ इस्तेमाल करने की अनुमति दी, तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कड़ा एक्शन लेने का मूड बना लिया है। इसी बीच ये जानकारी सामने आई है कि व्लादिमीर पुतिन ने जो कहा था, वो अब कर रहे हैं। यूक्रेन के एक शहर पर रूस ने हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

रूस ने दागी हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के शहर द्निप्रो पर एक हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा कीव को रूसी क्षेत्र पर उन्नत पश्चिमी हथियारों से हमला करने की अनुमति देने के जवाब में किया गया। इस तरह 33 महीने से चल रहा युद्ध और बढ़ गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिसाइल दागी गई मिसाइल यूक्रेन के शहर द्निप्रो पर एक हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई।

राष्ट्रपति पुतिन ने बताया था- रूस ने मिसाइल का परीक्षण किया

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को जिन देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ दागने की अनुमति दी है, उनके विरूद्ध मास्को अपनी नयी मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। आखिरकार उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी।

अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं

पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर किया गया रूसी हमला, इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से रूसी क्षेत्र पर किये गए यूक्रेन के हमलों के जवाब में किया गया। उन्होंने घोषणा की कि रूस अन्य देशों पर हमले से पहले नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अग्रिम चेतावनी जारी करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं होगी।

यूक्रेन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि रूस ने रात में उसके एक शहर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि यह हमला मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article