ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने कीर स्टार्मर, हो गई आधिकारिक घोषणा; जानिए पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में क्या कहा

UK New Prime Minister Keir Starmer: स्टार्मर ने लेबर पार्टी को चुनावों में भारी जीत दिलाई है और वह टोनी ब्लेयर के बाद ब्रिटेन के राष्ट्रीय चुनाव जीतने वाले केंद्र-वाम पार्टी के पहले नेता बन गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटेन की सत्ता से बाहर हुए ऋषि सुनक
  • 14 सालों बाद हारी है कंजर्वेटिव पार्टी
  • कीर स्टार्मर को मिली है ऐतिहासिक जीत

UK New Prime Minister Keir Starmer: ब्रिटेन में 14 सालों बाद लेबर पार्टी सत्ता में लौटी है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के अपने नए समकक्ष कीर स्टार्मर को बधाई दी है और साथ काम करने की उम्मीद जताई है।

Keir Starmer uk

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनें कीर स्टार्मर अपनी पत्नी के साथ

End of Feed