दुनिया

ब्रिटेन की नई सरकार में नया इतिहास, पहली बार महिला को मिला वित्त विभाग; राचेल रीव्स बनी यूके की नई फाइनेंस मिनिस्टर

UK First Female Finance Minister: ब्रिटेन के आम चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान हुआ था। लेबर पार्टी को 200 से अधिक सीट की बढ़त के साथ भारी जीत दिलाने के बाद स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने और उन्होंने ऋषि सुनक की जगह ली।

Image

ब्रिटेन के नई वित्त मंत्री बनीं रेचेल रीव्स (फोटो- Rachel Reeves)

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटेन के नए पीएम बने कीर स्टॉर्मर
  • लेबर पार्टी के नेता है कीरस्टॉर्मर
  • ऋषि सुनक को पार्टी ब्रिटेन में हारी

UK First Female Finance Minister: ब्रिटेन में सालों बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। कीर स्टॉर्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कीर स्टॉर्मर ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। कीर स्टॉर्मर ने अपने वित्त मंत्री के रूप में राचेल रीव्स को चुनाव किया है, जो इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला हैं।

कीर स्टॉर्म का वादा

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को अपने पहले भाषण में आम चुनाव में लेबर पार्टी की भारी जीत के बाद देश के "हृदय में निराशा" को ठीक करने और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का वादा किया। आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री बनने के बाद स्टार्मर ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा काम अत्यावश्यक है और हम इसे आज से ही शुरू कर रहे हैं"।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article