ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ PM मोदी की बैठक, आतंकवाद, यूक्रेन युद्ध, वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi Austria Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि 'हम दोनों आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और इस बात पर सहमत हैं कि यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।' पीएम मोदी दो दिन की अपनी रूस यात्रा पूरी करने के बाद यूरोप के इस देश पहुंचे।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूस की दो दिन की यात्रा के बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम का स्वागत गर्मजोशी से किया
  • 1983 में इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया गई थीं, इसके 40 बाद भारतीय पीएम की यात्रा

PM Modi Austria Visit: अपनी एक दिन की यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को वहां के चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन विवाद, आतंकवाद, पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विश्व में जारी विवादों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर 'व्यापक एवं सार्थक' चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रियाई चांसलर के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि 'हम दोनों आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और इस बात पर सहमत हैं कि यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।'

PM Modi

ऑस्ट्रिया के दौरे पर पीएम मोदी।

विषयों पर व्यापक स्तर पर चर्चा हुई-जायसवाल

दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देशों से जुड़े विषयों पर व्यापक स्तर पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने कारोबार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बातचीत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्चा, एआई, स्टार्टअप और उन्नत तकनीक एवं सहयोग के संभावित नए क्षेत्रों को शामिल किया गया।

End of Feed