दुनिया

राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी का डिनर में PM मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत; प्रधानमंत्री बोले- 'पेरिस में अपने मित्र से मिलकर खुशी हुई'

PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस के एलीसी पैलेस में गर्मजोशी से स्वागत दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को एलीसी पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित किया, जहां पर दोनों की मुलाकात काफी गर्मजोशी भरी रही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से मिलते ही पहले हाथ मिलाया और फिर गले मिलकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Image

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा (फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

PM Modi France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेरिस के एलीसी पैलेस में गर्मजोशी से स्वागत दिया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को एलीसी पैलेस में डिनर के लिए आमंत्रित किया, जहां पर दोनों की मुलाकात काफी गर्मजोशी भरी रही। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से मिलते ही पहले हाथ मिलाया और फिर गले मिलकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की। साथ ही उन्होंने कहा, ''पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई।''

डिनर में पीएम मोदी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की।''

पीएम मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 'एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

PM मोदी का पेरिस में यादगार स्वागत!

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा, ''पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया। हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!''

मोदी ने फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा, ''मैं एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं, जो विश्व के नेताओं और वैश्विक प्रौद्योगिकी सीईओ का सम्मेलन है, जहां हम समावेशी, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से नवाचार एवं व्यापक सार्वजनिक कल्याण के लिए एआई प्रौद्योगिकी के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विचार साझा करेंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article