पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी, वारसॉ में वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक पर श्रद्धांजलि की अर्पित

पीएम मोदी की कीव यात्रा उनकी मॉस्को की हाई-प्रोफाइल यात्रा के लगभग छह सप्ताह बाद हो रही है, जिसकी अमेरिका और उसके कुछ पश्चिमी सहयोगियों ने आलोचना की थी। भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और उसने बातचीत व कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान का आह्वान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पोलैंड के बाद यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी
  • राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
  • पोलैंड में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंचे। यहां उन्होंने पोलैंड की राजधानी में वलीवाडे-कोल्हापुर शिविर की स्मृति में स्थापित पट्टिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पोलैंड के बाद वे यूक्रेन की राजधानी कीव भी जाएंगे और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ विचार साझा करेंगे।

End of Feed