दुनिया

अमेरिका में दो साल के बच्चे ने अपनी मां के बॉयफ्रेंड को मारी गोली, जानिए पूरा मामला

अमेरिका के वर्जीनिया में दो साल के बच्चे ने अपनी मां के बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। गोली लगने के बाद शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां दो साल के बच्चे ने अपनी मां के बॉयफ्रेंड को गोली मार दी। यह मामला अमेरिका के वर्जीनिया के चेस्टरफील्ड काउंटी का है, जहां एक बच्चे ने गलती से बंदूक उठा ली और उससे खेलने लगा। खेलते-खेलते उससे गोली चल गई, जो गोली उसके मां के बॉयफ्रेंड को लग गई। गनीमत रही कि गोली लगने के बाद तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बच्चे से गलती से चली गोली

जानकारों ने बताया कि पीड़ित घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा था। तैयार होने के दौरान उसने अपनी बंदूक निकाली और टेबल पर रख दी। इसी दौरान एक दो से तीन साल के बीच का बच्चा वहां आया। वह बंदूक को खिलौना समझकर उठाया और उससे खेलने लगा। इधर, पीड़िता का ध्यान बच्चे पर नहीं पड़ा। तभी बच्चे ने गलती से ट्रिगर दबा दी और गोली चल गई। गोली पीड़ित को लग गई।

गोली लगने से हालत गंभीर

गोली लगते ही पुलिस को खबर की गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक इलाज दिया गया और अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को गलती से गोली लगी है वह उस बच्चे की मां का बॉयफ्रेंड था। चूंकि, बच्चा काफी छोटा है, जिसे बंदूक के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी और उसने खिलौने समझकर उठा ली, जिससे गोली चल गई।

घटना पर क्या बोली पड़ोसी?

पुलिस ने बताया कि शुक्र है कि इस घटना में बच्चे को गोली नहीं लगी और वह पूरी तरह ठीक है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है। वहीं, पीड़ित के पड़ोसी ने बताया कि जैसे ही उसने गोली चलने की आवाज सुनी वह घर से बाहर निकली। बाहर निकलने पर देखा कि बच्चे के पास बंदूक था और बच्चा नार्मल था, खेल रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसी ने बताया कि पीड़ित का गैर जिम्मेदार होना इस घटना के घटने का कारण है, क्योंकि बंदूक रखने के बाद जिम्मेदार होना जरूरी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article