Narednra Modi in Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर टोक्यो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए सोमवार को नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गए और आज सुबह टोक्यो के अकासाका पैलेस पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की और पूर्व पीएम शिंजो आबे के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और एक मुक्त, खुले तथा समावेशी इंडो-पैसिफिक सपने को साकार करने की दिशा में अहम बातचीत हुई।’
जापानी पीएम से मुलाकात करते हुए मोदी
PM @narendramodi met Japanese PM @kishida230 & extended his deepest condolences on the untimely demise of former PM… t.co/3kSPQOnus8
— ANI (@ANI) Sep 27, 2022
