G7 Summit में पहुंचे PM मोदी, मैक्रों ने गले लगाकर किया स्वागत; आज होंगी 3 अहम द्विपक्षीय बैठकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के एवियन पहुंच गए हैं, जहां मेजबान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद पीएम मोदी अन्य जी7 नेताओं के साथ ग्रुप फोटो में भी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

PM Modi In G7 Summit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के एवियन पहुंच चुके हैं। मेजबान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी का आधिकारिक स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाकर उनका अभिनंदन किया।

PM MODI (21)

जी7 शिखर सम्मेलन में फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया स्वागत। ANI

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और G7 देशों के अन्य नेता फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन में ग्रुप फोटो के लिए एक साथ खड़े हुए। 16 महीने बाद यह मौका आया है जब पीएम मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक मंच पर हैं।

End of Feed