दुनिया

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी और शी जिनपिंग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, विदेश सचिव ने की पुष्टि

India China Bilateral Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की बुधवार (23 अक्टूबर) को मुलाकात होगी गौर हो कि भारत और चीन के रिश्‍तों में पिछले कुछ सालों में काफी उतार-चढ़ाव सामने आए हैं।

Image

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की होगी मीटिंग

KEY HIGHLIGHTS
  1. BRICS समिट से इतर पीएम मोदी और शी जिनपिंग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
  2. रूस के कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक
  3. भारत और चीन के रिश्‍तों में पिछले कुछ सालों में काफी उतार-चढ़ाव सामने आए हैं

India China Bilateral Talks: ब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी (PM Narendra Modi)और शी जिनपिंग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता इस बात की पुष्टि भारत के विदेश सचिव ने की है, बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को रूस के कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता होगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने मंगलवार शाम को प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि कर दी।

विदेश सचिव विक्रम मिस्‍त्री ने कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी"

गौर हो कि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग को लेकर एक समझौते पर पहुंचने के बाद भारत-चीन संबंधों में आए सुधार को दर्शाती है, ध्यान रहे कि भारत और चीन के रिश्‍तों में पिछले कुछ सालों में काफी उतार-चढ़ाव सामने आए हैं।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन दोनों संयुक्त रूप से गश्त करने पर सहमत

गौर हो कि अभी 21 अक्टूबर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर पूर्वी लद्दाख वाले इलाके में गतिरोध और तनाव कम करने के लिए भारत और चीन की तरफ से बड़ी पहल हुई है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन दोनों संयुक्त रूप से गश्त करने पर सहमत हो गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय और चीनी वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गश्त को लेकर एक समझौते पर पहुंच गये हैं। विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय और चीनी वार्ताकार शेष मुद्दों को सुलझाने के लिए पिछले कुछ हफ्तों से संपर्क में थे। समझा जाता है कि यह समझौता डेपसांग और डेमचोक इलाकों में गश्त से संबंधित है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article