देश

BRICS समिट से पहले रूस का अहम कदम, रूसी सेना से 85 भारतीयों को किया रिलीज

पीएम मोदी ने जुलाई में मॉस्को में पुतिन के साथ अपनी वार्ता के दौरान रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को जल्द छोड़ दिये जाने का मुद्दा प्रखरता से उठाया था।

Image

व्लादिमीर पुतिन

Photo : ANI

BRICS Summit in Russia: रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS) शुरू होने से पहले रूस ने अहम कदम उठाया है। रूस ने 85 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से छुट्टी दे दी है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को कहा कि अब तक 85 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना से छुट्टी दे दी गई है और 20 और भारतीयों को मुक्त कराने के प्रयास जारी हैं। रूसी शहर कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के मौके पर मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तब भारतीय पक्ष बाकी भारतीयों को छोड़े जाने का मुद्दा उठा सकता है।

पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा

पीएम मोदी ने जुलाई में मॉस्को में पुतिन के साथ अपनी वार्ता के दौरान रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को जल्द छोड़ दिये जाने का मुद्दा प्रखरता से उठाया था। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए मोदी की रूस यात्रा पर मीडिया ब्रीफिंग में मिसरी ने कहा कि भारतीय पक्ष उन भारतीयों के मुद्दे पर रूस के विदेश और रक्षा मंत्रालयों के वार्ताकारों के साथ निकटता से संपर्क में है, जिन्हें अवैध रूप से या अन्यथा रूसी सेना में लड़ने के लिए अनुबंधित किया गया था।

पीएम मोदी कजान के लिए रवाना

प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह कजान के लिए रवाना हो गए। मिसरी ने कहा कि जानकारी के अनुसार, इस समय हमारी समझ यह है कि लगभग 85 लोग रूस से वापस आ चुके हैं। दुर्भाग्य से, संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले कुछ लोगों के पार्थिव शरीर भी हमारे पास वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समझ यह है कि लगभग 20 लोग अब भी (रूसी सेना में) बचे हुए हैं और हम अपने वार्ताकारों पर वहां सशस्त्र बलों में शेष सभी भारतीयों की जल्द से जल्द रिहाई के लिए दबाव डाल रहे हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़