साउथ सूडान में प्लेन क्रैश; विमान में सवार थे पायलट समेत 14 यात्री, कोई जिंदा नहीं बचा

दक्षिण सूडान में भीषण विमान हादसा हुआ है।इस हादसे में विमान में सवार कोई भी जिंदा नहीं बचा। विमान में 13 यात्री और एक पायलट सवार था।

दक्षिण सूडान में भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। यहां राजधानी जुबा के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक यहां एक सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 13 यात्रियों और पायलट समेत कुल 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा जुबा से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ।

plane crash

साउथ सूडान में प्लेन क्रैश।

शुरुआती जांच में सामने आई ये वजह

सिविल एविएशन अथॉरिटी अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 208 कारवां था,उसका पंजीकरण नंबर 5Y-NOK था। उन्होंने कहा कि इस विमान को सिटीलिंक एविएशन लिमिटेड संचालित कर रही थी। विमान येई से जुबा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सुबह 9:15 बजे रवाना हुआ था,लेकिन 9:43 बजे उसका संपर्क टूट गया और बाद में क्रैश हो गया। सूडान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह खराब मौसम और कम दृश्यता को बताया गया है।

End of Feed