फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, जापान समेत कई देशोंं में सुनामी का अलर्ट

फिलीपींस में सोमवार को रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप के झटके कई इलाकों में महसूस किए गए। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Philippines Earthquake: फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह शक्तिशाली भूकंप आया। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि कई इलाकों में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद फिलीपींस, जापान, मलेशिया, गुआम और इंडोनेशिया समेत कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद लगातार कई आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। सारंगानी और बलंगोनन के आसपास 4.8 से 6.5 तीव्रता तक के कई झटके महसूस किए गए। जिसमें सबसे शक्तिशाली आफ्टरशॉक 6.5 तीव्रता का रहा। सभी झटके 35 से 67 किलोमीटर की गहराई पर आए। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Philippines Earthquake

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे फिलीपींस के सारंगानी प्रांत के पास आया। इसका केंद्र काबलालान से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 55 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप की तीव्रता 8.2 और गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई है। एजेंसी ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई थी, लेकिन बाद में अपना आकलन बदल दिया। उथली गहराई में आए इस भूकंप के कारण काफी तेज झटके महसूस किए गए।

End of Feed