बाज नहीं आ रहे पीटर नवारो, फिर निकाली भारत पर भड़ास, चीन और ब्रिक्स को भी लिया लपेटे में

नवारो ने रूस से तेल खरीद के तथ्यों का सामना करने के बजाय, भारतीयों पर उनके द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

Peter Navarro: व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी पीटर नवारो ने एक बार फिर टैरिफ को लेकर भारत पर निशाना साधा है। रूस के साथ भारत के तेल व्यापार पर कई दिनों तक तीखी आलोचना करने के बाद नवारो ने अब ब्रिक्स समूह के उन देशों पर भी निशाना साधा है, जिनका भारत भी हिस्सा है। वहीं, एक टीवी बातचीत में पीटर नवारो ने संदेह जताया कि इन देशों के बीच गठबंधन लंबे समय तक चलेगा या नहीं, और जोर देकर कहा कि इनमें से कोई भी अमेरिका में उत्पाद बेचे बिना नहीं टिक पाएगा।

Peter Navarro AP1

पीटर नवारो ने फिर निकाली भड़ास (AP)

भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा...

नवारो ने रूस से तेल खरीद के तथ्यों का सामना करने के बजाय, भारतीयों पर उनके द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा है और वह बस कुछ लाख एक्स प्रचारकों को एक सर्वेक्षण में उलझाने के लिए उकसा सकता है? बहुत मजेदार है। अमेरिका: देखो कैसे विदेशी हित अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए हमारे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed