दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगलों में भड़क उठी भयंकर आग, बड़े पैमाने पर विनाश का खतरा हुआ पैदा

पैलिसेड्स आग की स्थिति पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है और अगर तूफान और तेज हवाएं अगर नहीं रुकी तो इस दक्षिणी कैलिफोर्निया जंगल की आग और खतरनाक साबित हो सकती है।

Pacific Palisades wildfire: अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया में खराब मौसम के कारण बड़े पैमाने पर जंगल की आग फैल गई है। आग मालिबू के उत्तर की पहाड़ियों में भड़क उठी और प्रशांत पैलिसेड्स में घरों को बड़े पैमाने पर विनाश का खतरा पैदा हो गया है। पैलिसेड्स आग की स्थिति पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है और अगर तूफान और तेज हवाएं अगर नहीं रुकी तो इस दक्षिणी कैलिफोर्निया जंगल की आग और खतरनाक साबित हो सकती है।

Fire USA

लॉस एंजेल्स में जंगलों मे लगी आग

इलाकों को खाली कराया गया

याहू न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पैलिसेड्स आग के बाद अधिकारियों ने इन क्षेत्रों को तुरंत खाली करा लिया और लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने पहले से ही जंगल की आग की आशंका वाले क्षेत्रों में और उसके आसपास स्ट्राइक टीमों को तैनात कर दिया है। अग्निशामक अब सक्रिय रूप से क्षेत्र में लगी आग से निपट रहे हैं।

End of Feed