जिन्हें दे रहा था ट्रंप की हत्या की सुपारी, वो निकले FBI एजेंट, पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को मिली 27 साल की सजा

अमेरिकी जिला जज एरिक आर. कोमिटी ने आसिफ मर्चेंट को यह सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मर्चेंट ईरानी सरकार के आतंकी संगठन IRGC का एक प्रशिक्षित ऑपरेटिव था, जिसे खास तौर पर अमेरिकी धरती पर शीर्ष नेताओं की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत शीर्ष अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका की संघीय अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। ब्रुकलिन की एक अदालत ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इशारे पर काम करने वाले 48 वर्षीय पाकिस्तानी एजेंट आसिफ मर्चेंट (Asif Merchant) को 330 महीने यानी 27 साल और 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मर्चेंट को मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद फैलाने और सुपारी देकर हत्या करने की कोशिश का दोषी ठहराया गया था।

Donald T

डोनाल्ड ट्रंप हत्या साजिश मामला

क्या था पूरा मामला और कोर्ट का सख्त संदेश?

अमेरिकी जिला जज एरिक आर. कोमिटी ने आसिफ मर्चेंट को यह सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मर्चेंट ईरानी सरकार के आतंकी संगठन IRGC का एक प्रशिक्षित ऑपरेटिव था, जिसे खास तौर पर अमेरिकी धरती पर शीर्ष नेताओं की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए भेजा गया था। सजा के ऐलान के बाद अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच (Todd Blanche) ने सख्त संदेश देते हुए कहा- "राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ हत्या की कोशिश का समन्वय करने के लिए अमेरिका आए एक ईरानी एजेंट को उसके आपराधिक कृत्य की उचित सजा मिली है। न्याय विभाग हमारे नेताओं के खिलाफ विदेशी आतंकी साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा और जब तक दोषियों को जवाबदेह नहीं ठहराया जाता, तब तक चुप नहीं बैठेगा।"

End of Feed