होर्मुज की नाकेबंदी के बीच ईरान पहुंचा पाकिस्तानी डेलीगेशन, अब्बास अराघची ने किया आसिम मुनीर का स्वागत

पाकिस्तान के सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता फिर से शुरू करने पर उच्च स्तरीय वार्ता करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में ईरान पहुंचे हैं।इससे पहले, ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ईरानी बंदरगाहों पर जारी रहती है तो वह खाड़ी और ओमान सागर के साथ-साथ लाल सागर के माध्यम से व्यापार अवरुद्ध कर देगी।

पश्चिम एशिया में टकराव और पाकिस्तान की मध्यस्थता में इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता का पहला चरण फेल होने के बाद अब नए सिरे से इस कवायद को बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अब पाकिस्तानी डेलीगेशन ईरान पहुंचा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए ईरान पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल हैं।

ईरान पहुंचा पाकिस्तानी डेलीगेशन।

ईरान पहुंचा पाकिस्तानी डेलीगेशन।

वहीं, ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत फिर से शुरू करने के लिए एक उपयुक्त समय पर सहमति बनाने की भी आवश्यकता है। साथ ही युद्धविराम से संबंधित कुछ मुद्दों पर चर्चा करने की भी जरूरत है ताकि जब इस मसले पर दोनों पक्ष फिर से वार्ता की मेज पर आमने-सामने हों तो किसी तरह का गतिरोध न हो। जिसमें लेबनान में युद्धविराम का पालन न होना और ईरान की जब्त संपत्तियों की रिहाई शामिल हैं। बातचीत के दूसरे दौर में प्रवेश करने से पहले ईरानियों के लिए इस बात को स्वीकार करना बेहद महत्वपूर्ण है।

End of Feed